वैश्विक

Delhi News: रंजीत नगर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, महिला आयोग ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Delhi News: रंजीत नगर में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के प्राइवेट अंगों के साथ भी दरिंदगी हुई है और उन्हें चोट पहुंचाई गई है।बच्ची को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है और वहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्ची के पिता मजदूर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे अपने पड़ोस में लंगर खाने गई थी, लेकिन काफी समय बाद जब वह वापस लौटी, तो उसके प्राइवेट अंगों से खून निकल रहा था।

इसके बाद बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया तो रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।

हालांकि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है, जिसमें बच्ची एक संदिग्ध के साथ दिख रही है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पीड़ित से मुलाकात भी की है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले बार- बार सामने आ रहे हैं, ये शर्म और चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि ये हमारी व्यवस्था की विफलता है कि हम छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के मामलों को रोकने में असमर्थ हैं। पहले भी ये मुद्दे उठे, लेकिन ये मामले खत्म नहीं हो रहे।

मालीवाल ने कहा है कि वह और उनकी टीम पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़े हैं। इस मामले में वह हर तरह की मदद के लिए तैयार हैं। मालीवाल ने आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किए जाने और उन्हें जल्द फांसी दिए जाने की मांग की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =