Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डा. अशोक सिंघल को समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की प्रत्याशी बनाने की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मे ही समाज के हर वर्ग का हित सुरक्षित है। सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संगठन हित मे कार्य करना चाहिए। बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी चिकित्सा सभा के महासचिव डा.एल.एम.काजमी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त चिकित्सक वर्ग ने आम राय से यह प्रस्ताव पास किया कि समाजवादी चिकित्सा सभा, मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुरोध करती है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के आगामी चुनावो मे सदर विधानसभा क्षेत्र से आई.एम.ए. के पूर्व अध्यक्ष व प्रख्यात चिकित्सक डा.अशोक सिंघल एम.एस,अध्यक्ष समाजवादी चिकित्सा सभा,मु.नगर को समाजवादी पार्टी की और से प्रत्याशी घोषित किया जाए। उन्होने कहा कि डा.अशोक सिंघल को समाज के प्रत्येक वर्ग से मत व समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है।

प्रेसवार्ता के दौरान डा.हृदयेश कुमार,उपाध्यक्ष सपा चिकित्सा सभा ने बताया कि यह मौसम संचारी व वायररस रोगो के प्रकोप का है जिस हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण क्षमता व योग्यता से कार्य करना होता है। उन्होने आरोपित किया कि स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये के कारण समाज में संचारी रोग जैसे डेंगू,मलेरिया इत्यादि का प्रकोप निरन्तर बढ रहा हे

आम जनता का जीवन संकट मे आ रहा है। इस हेतू सभी क्षेत्रो में सफाई,फोगिंग व दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित होती आवश्यक है। डा.सुभाष बालियान एवं डा.राकेश खुराना,उपाध्यक्ष चिकित्सा सभा ने प्रदेश शासन से मांग की है कि जनहित में सभी क्षेत्रो मे फोगिंग व दवाईयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

ताकि संचारी रोगो की रोकथाम हो सके ओरे आम जनता का जीवन बचाया जा सके। इस दौरान सपा चिकित्सा सभा के प्रख्यात चिकित्सकगण मौजूद रहे। जिनमे मुख्य रूप से डा.गिरीश मोहन सिंघल,डा.आर.बी.सिह,डा.अजय सिंघल,डा.शैलेन्द्र सिंघल, डा.जुल्फिकार,डा..असरूफ, डा.ओमप्रकाश, डा.इदरीश,वरिष्ठ सपा नेता एवं अधिवक्ता तरूण गोयल,डा.रघुबीर, सहसचिव डा.मोहसीन अली,डा.सपा फिरदौस खान,श्रीराम दरबार से पंडित रामभद्र शर्मा,अर्न्तराष्ट्रीय रामकथा गायक, पंडित माहेश्वर शास्त्री, पंडित गणेश दत्त गढवाली,दुष्यन्त त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीजीसी क्रिमिलन आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21677 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =