Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ३१ अक्टूबर को लखनऊ कूच करेंगे रालोद कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। यहां पर रालोद नेताओं ने भाजपा की सरकारों पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए महंगाई और भ्रष्टाचार पूर्ण व्यवस्था के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि २०२२ में यूपी की सत्ता से भाजपा का सूपडा साफ हो जायेगा।

इसके साथ ही बैठक मे ं ३१ अक्टूबर को लखनऊ कूच का भी आह्नान किया गया। रविवार को सरकूलर रोड पर स्थित रालोद कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने पार्टी का एजेण्डा कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है और ऐसे में लोगों का जीवन भी दूभर हो गया है।

महंगाई से हर आदमी त्रस्त है तो भाजपा की सत्ता के कारण भ्रष्टाचार ने लोगों का शोषण कर रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुददों को लेकर अनेक बार आंदोनल किये और जनता के हितों को लेकर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि ३१ अक्टूबर को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी लखनऊ में भव्य समारोह के बीच विधानसभा चुनाव २०२२ के लिए पार्टी का संकल्प पत्र घोषित करेंगे।

इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को वहां पर पहुंचना है। जनपद मुजफ्फरनगर से भी भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं को लखनऊ कूच करना है।

इसके लिए मासिक बैठक में रूपरेखा तैयार की गयी है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसरपाल मलिक, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, सार्थक लाटियान, उदयवीर मास्टर, हर्ष राठी, पराग चौधरी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21677 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + thirteen =