उत्तर प्रदेश

Shivpal Singh Yadav ने आज़म खान को दिया Pragatisheel Samajwadi Party Lohia में आने का न्यौता

Pragatisheel Samajwadi Party Lohia के राष्ट्रीय अध्यक्ष Shivpal Singh Yadav ने सपा सांसद आज़म खान को दिया अपनी पार्टी में आने का न्यौता  दिया। शिवपाल सिंह यादव  ने कहा हमने समाजवादी पार्टी से भी एलायंस करने को कहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई में होने वाली मऊ रैली में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  का नाम भी चर्चा में था

लेकिन उन्होंने इस तरह की सूचना होने से इनकार किया। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया हालांकि वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सके कि सेक्युलर वोटों के बंटवारे से आखिर किस का फायदा होगा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा  सत्ता परिवर्तन के लिए निकली है और उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जाएगी।

इसलिए सत्ता का परिवर्तन जरूरी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने जो भी वायदे किए थे उन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जो भी यहां सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे जेल में ठूस दिया जाता है, झूठे मुकदमे लगा कर। आज राजभर के साथ कई छोटे दल इकट्ठे होने थे इस पर जब मीडिया ने सवाल किया तो शिवपाल सिंह यादव ने कहा, मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

सेकुलर वोटों का जो बंटवारा होगा उसका फायदा किसको मिलेगा। इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं सब सेकुलर पार्टियां और सब समाज विचार धारा की पार्टियां एक हो जाएं। ऐसा इसलिए चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने में आसानी हो।

आजम खान के बारे में पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा, वे समाजवादी पार्टी में और हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में, लेकिन हमने जब भी बोला है उनके पक्ष में बोला है। उनके साथ बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

मीडिया ने सवाल किया कि क्या आजम खान को आप अपनी पार्टी में लेना चाहेंगे। इस पर शिवपाल यादव ने हंसकर कहा के आप बात कर लेना और हमको बता देना। मीडिया ने सवाल किया क्या आज़म खान को आप अपनी पार्टी में लेने के लिए तैयार हैं, तो इस पर शिवपाल यादव ने (shivpal ne Azam ko diya party mein aane ka nyota) कहा हां हम तैयार हैं।

शिवपाल यादव ने कहा हमारे साथ पूरे प्रदेश की जनता है, किसान गरीब जितने भी समाजवादी विचारधारा के लोग हैं सब मेरे साथ हैं। शिवपाल यादव ने साफ कहा कि जहां पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी, उन्हीं की सरकार बनेगी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =