फिल्मी चक्कर

Video: मैजिशियन बनकर अब होश उड़ाने आई Urvashi Rautela

Urvashi Rautela  डांसिंग के साथ साथ आजकल मैजिक ट्रिक्स भी करने लगी हैं. इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर. जहां उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सबको चौंका दिया.

 जादू नगरी से आया है कोई जादूगर.. रुकिए, ठहरिए इत्मीनान रखिए क्योंकि ये जादूगर कोई ऐसा वैसा जादूगर नहीं, बल्कि इनकी अदाएं ही आशिक बनाने के लिए हैं काबिल, इनके डांस को देख लोग भी गाने लगते हैं मुझे दे दे लव डोज़. अब तो आप समझ गए होंगे की हम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की बात कर रहे है. क्यों कर रहे हैं?

वीडियो में आप देख सकते है कि एक खीरा है जो कि अजीब तरीके से हवा में लटका हुआ है. उर्वशी पहले इसी के आस पास हाथ घुमाकर अपना स्टाइल दिखाती हैं. फिर लास्ट में अपना ट्रिक स्टाइल भी दिखाती है, जो एक फोर्क होता है. जिसे वो बड़े होशियारी से मुंह के एक साइड में दबा के रखती है. खैर अब उर्वशी के इस वीडियो को जो कोई भी पहले देख रहा है.
वो ठहाके भी लगा रहा है और एक्ट्रेस को बधाई भी दे रहा है.उर्वशी आजकल दुबई में एन्जॉय कर रही हैं, हाल ही में उनकी चर्चा तब हुई थी जब उनका नाम एक बार फिर से क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा गया था.
उर्वशी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. हुआ कुछ यूं था कि उर्वशी टी 20 वर्ल्डकप मैच देखने गई थीउसी बीच किसी ने उनका वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उर्वशी की खूब खिंचाई की. यहां ये तक कहा गया कि उर्वशी और ऋषभ की नजदीकियां बढ़ने लगी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =