Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कार्यालय का किया उद्घाटन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा जिला सहारनपुर में प्रभारी अभिजीत सैनी एव उनकी टीम द्वारा नवनिर्मित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यालय का मेयर सहारनपुर संजीव वालिया,एव प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात मेयर सहारनपुर संजीव वालिया एव प्रभारी अभिजीत सैनी द्वारा मुजफ्फरनगर से पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं व्यापारी नेताओं का स्वागत किया गया

,प्रदेश उपाध्यक्ष एव मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा अपने संबोधन में सहारनपुर महानगर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यापारियों से आह्वान किया कि आगामी १४ नवंबर को लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी एवं मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसलएवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी होंगे कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय श्री नितिन अग्रवाल जी भी संबोधित करेंगे

कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में व्यापारी शिरकत करेंगे एवं सहारनपुर मंडल से भी व्यापारियों से सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार संगठन सहारनपुर के सुदेश चौधरी, अनूप गोयल,प्रमोद सैनी,अनुज कुमार,अक्षय कुमार,पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार,अश्वनी कुमार,सचिन गौतम,योगेश धीमान,अर्पित सैनी,कंवरपाल सैनी,शमशाद,जिला महिला प्रभारी किरण सैनी,राखी चौधरी,पूजा रानी,शिखा सैनी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 3 =