Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव ने जैन कन्या डिग्री कॉलेज में किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने के लिए एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर उन्होंने कालेज की प्राचार्य सीमा जैन को भी ऐसा आयोजन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं ने अपनी पाक कला, चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई छात्राओं ने स्वादिष्ट भोजन और अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव ने उनका सेवन करते हुए छात्राओं की पाक कला की भी प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्राचार्य डा. सीमा जैन द्वारा फीता काटकर किया गया उसके बाद उन्होंने जैन कन्या डिग्री कालेज की बीए फाइनल ईयर की छात्राओं द्वारा बनाए गए कढ़ी चावल का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने बीएससी होम साइंस फाइनल ईयर की छात्रा गुलअफशा काशिफा, साक्षी आदि की जमकर तारीफ की इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज चरथावल की छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स, घर सजाने के सामान, वेस्ट कचरे से बने हुए हैंग हाट की भी प्रशंसा की।

इस दौरान प्राचार्य डाक्टर सीमा जैन ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की संयोजक डाक्टर सविता वशिष्ठ ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

इस दौरान डा. वंदना शर्मा, डा. वर्चसा सैनी, डा. पूनम शर्मा, डा. निशा गुप्ता, नीता भटनागर, वंदना वर्मा, संतोष कुमारी, सोनाली सिंह, मनीषा अग्रवाल, रिशु चौहान, मंजूषा, पूजा, डा. प्रियंका, पारुल जैन, प्रतिभा शर्मा, रितु मित्तल, रीना मित्तल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 3 =