Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विपक्षी पार्टी को दी थी वोट, भाई भतीजे से मारपीट

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी निवासी आसिफ पुत्र इसलामुद्दीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये गये एक प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दिनों गांव प्रधान के हुए चुनाव में उसने विपक्षी पार्टी को वोट दी थी।

गांव के पूर्व प्रधान उनसे रंजिश रखने लगे और इसी क्रम में पिछले दिनों उन्होंने उसके भाई भतीजे से मारपीट की और आज ऐलान किया कि उसे भी जिंदा नहीं छोडा जायेगा।

रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आसिफ ने अपने बच्चों और परिवारजनों के सहित पत्रकारों को बताया कि विपक्षी पार्टी ने क्रास केस बनाने के लिए झूठा मुकदमा उन पर भी कर दिया है और अब इलाके के एक सपा नेता और एक भाजप नेता उन पर दबाव बना रहे है कि वे विपक्षी हमलावरों से फैसला कर ले अन्यथा उनका परिवार सहित सफाया कर दिया जायेगा।

आसिफ ने आरोप लगाया कि थाना रतनपुरी पुलिस भी साज खाकर विपक्षियों से मिली हुई है और कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है पुलिस भी उल्टा उन पर भी दबाव बना रही है कि वो फैसला कर ले।

आसिफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि आगामी तीन दिनों में उसे न्याय न मिला और पुलिस ने उसकी सरुक्षा न की तो वह बच्चों सहित मुजफ्फरनगर में आत्मदाह कर लेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =