Sabyasachi के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंगलसूत्र के विज्ञापन में किया था Semi Nude Model का उपयोग
अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने डिजाइनर Sabyasachi को एक मंगलसूत्र विज्ञापन के लिए अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया जूलरी कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें उन्होंने मंगलसूत्र की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
इन मंगलसूत्रों में काफी बारीकी से काम किया गया है। इस पोस्ट में सब्यसाची ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक प्लस साइज फीमेल मॉडल मंगलसूत्र के साथ लॉन्जरी पहनी हुई थी। मॉडल के साथ इस फोटो में एक मेल मॉडल भी था, जो शर्टलेस नजर आ रहा था।
अंडरगारमेंट्स में महिला मॉडल को मंगलसूत्र का विज्ञापन करते देख लोग आग बूबला हो गए। एक ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, बायकॉट करो इसको, अब ये पोर्न ज्वैलरी का हब बन गया है। सब्यसाची उन डिजाइनर्स में से एक हैं, जो नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस बार वो अपने नए कलेक्शन के चलते लोगों के निशाने पर आ गए।
इससे पहले भी सब्यसाची ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एच एंड एम के साथ कोलेबोरेशन के साथ एक कलेक्शन लॉन्च किया था। उनका ये कलेक्शन मिनटों में बिक गया था लेकिन डिजाइनर को मीम्स के साथ फास्ट फैशन को प्रमोट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था।
Sabyasachi के प्रोडक्ट को कई बार बायकॉट करने की बात कही जा चुकी है। इस विज्ञापन को देखने के बाद लोगों का कहना था कि सब्यसाची कॉन्डम का एड कर रहे हैं। कई नाराज यूजर्स का दावा है कि यह एडवरटाइजमेंट हिंदू संस्कृति पर हमला है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
एक ने लिखा था- आप वाकई में किसका एड दिखा रहे हैं। अब ये जूलरी कोई नहीं पहनेगा, क्योंकि आपने दुनिया को ये दिखाया है कि अगर मैंने ये जूलरी पहनी, तो मैं कोई गंदी महिला हूं। कृपया अपने विज्ञापन का ध्यान रखें।

