उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां बरामद, जनपद में आठ अभियोग पंजीकृत

Lakhimpur Kheri News: खीरी के आबकारी  निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम अमकोटवा थाना खीरी में एक संदिग्ध घर में अचानक दबिश देकर मौके पर 2 आरोपियों को अवैध कच्ची शराब  सहित गिरफ्तार किया है।

आबकारी निरीक्षक रूद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी खीरी (अति चार्ज क्षेत्र 6 मितौली खीरी) मय स्टाफ ग्राम असौवा थाना मोहम्मदी में दबिश की कार्यवाही की। दबिश में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां बरामद हुईं। जिसे मौके पर नष्ट कर दिया व मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार क्षेत्र 3 निघासन खीरी (अति चार्ज क्षेत्र 7 धौरहरा खीरी) में मय स्टाफ नेपाल सीमावर्ती इलाकों दबिश एवं रोड चेकिंग की। इसके बाद ग्राम रमियाबेहड़ थाना धौरहरा में दबिश दी।

डीईओ ने बताया कि दबिश के दौरान जनपद में कुल आठ अभियोगों को पंजीकृत किया गया। कुल 150 ली अवैध कच्ची शराब और 3000 किग्रा लहन बरामद किया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आबकारी निरीक्षकों ने आबकारी दुकानों व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

मौके पर अवैध कच्ची शराब  व्यापार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आबकारी (abkari vibhag) निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया खीरी मय स्टाफ, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 गोला प्रेम सिंह मय स्टाफ एवं थाना भीरा उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार मय स्टाफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर दल बल के साथ भीरा कंजड़ बस्ती थाना भीरा में दबिश दी गई।

जहां पर भारी मात्रा में लहन बरामद किया गया। मौके पर अवैध कच्ची शराब (kacchi sharab baramad) सहित 4 भट्ठियां व 6 ड्रम बरामद किए गए। जिन्हे मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 गोला प्रेम सिंह मय स्टाफ ग्राम अलीगंज, भेठिया बाजार, छोटेलालपुर थाना गोला व ग्राम बिजुवा थाना भीरा में दबिश दी। मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 9 =