वैश्विक

सभी फिदायीन हमलावर मदरसों के छात्र- फवाद हुसैन

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहनेवाले पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बार फिर विवाद मोल ले लिया है। चौधरी फवाद के एक विवादित बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें घेरा जा रहा है। फवाद ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया में कहा कि यह सच है कि मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्र आत्मघाती हमलावर नहीं होते। लेकिन, यह एक कड़वी सच्चाई है कि सभी आत्मघाती हमलावर मदरसों के छात्र होते हैं। 

 

 

भारत ने धमकी दी 

इससे पहले फवाद ने मंगवार दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘कमेंटेटर्स से मुझे बताया कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पाकिस्तान दौरे से इनकार नहीं किया तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा।’ इस पर खुद श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने हुसैन का दावा झूठा बताया। उन्होंने कहा था कि 2009 में हमारे खिलाड़ियों पर पाकिस्तान में जो हमला हुआ था, उसकी वजह से कुछ कुछ प्लेयर्स ने दौरे पर न जाने का फैसला किया।पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 की विफलता पर तंज कसने में जरा भी समय नहीं लिया था। चौधरी ने चंद्रयान-2 को महज एक खिलौना करार देते हुए ट्वीट किया, ‘जो काम आता नहीं है उससे पंगा नहीं लेते डियर इंडिया’। जिस तकनीक से चंद्रयान-2 को तैयार किया गया और अंतरिक्ष में भेजा गया, उस तकनीक को विकसित करने में खुद पाकिस्तान अभी बरसों दूर है। इसके बाद तो भारत समेत दुनिया भर में मौजूद हिंदुस्तानियों ने चौधरी की जमकर क्लास लगाई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

चौधरी के इस बयान की पाकिस्तान में भी निंदा की गई। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने लिखा कि यह बचकाना बयान है। कुछ ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमता के आगे अगर हम खुद को आंकेंगे तो बौने साबित हो जाएंगे। इमरान खान के करीबी माने जाने वाले फवाद चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद भी जमकर आग उगली थी। उस वक्त फवाद चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तान को भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर देने चाहिए। कश्मीर की स्थिति पर पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तान को जंग से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जंग सम्मान के लिए लड़ी जाती है, जीतने या हारने के लिए नहीं। तो हमें जंग से नहीं डरना चाहिए।

आतंक की पनाहगाह 

चौधरी फवाद हुसैन ने 2013 में एक ट्वीट में कहा था कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे बेहतरीन सुसाइड बॉम्बर्स बनाता है। इसमें कोई शक नहीं। उस समय भी सोशल मीडिया यूजर्स ने फवाद हुसैन का मजाक उड़ाया था। हालांकि, तब वो इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ जुड़े विपक्ष के नेता थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk