उत्तर प्रदेश

Agra News: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर किसान होतम सिंह की मौत

Agra News:  पिनाहट थाना क्षेत्र  के बगुला की ठार झोरियान में दर्दनाक हादसा सामने आया है । हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है । जबकि दूसरा व्यक्ति हादसे में मामूली घायल हुआ है । बताया जा रहा है कि मृतक होतम सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली (tractor trolley) का प्रेशर ठीक कर रहा था ।

इसी दौरान अचानक से ट्रॉली होतम सिंह के ऊपर गिर पड़ी । होतम सिंह और उसका दोस्त ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर ही पुकार मच गई।

आपको बता दें कि आनन-फानन में लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे होतम सिंह (hotam singh) और उसके दोस्त को बाहर निकाला । हादसे के दौरान होतम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि उसके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । मृतक का दोस्त अब पूरी तरह खतरे से बाहर है । हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए ।

होतम सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है । दीपावली से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे ने परिवार को मुश्किल में डाल दिया है । बताया जा रहा है कि होतम सिंह परिवार का पूरा खर्चा चला रहा था । उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में है ।

देहात क्षेत्र में बड़े वाहनों की मरम्मत के दौरान लापरवाही बरती जाती है । यह हादसा भी उसी की वजह है । सूत्र बताते हैं कि देहात क्षेत्र में बड़े वाहनों की मरम्मत करते समय पर्याप्त उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है । इसी वजह से जब तक हादसे हो जाते हैं । 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 2 =