खेल जगत

Team India VS Afganistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे बड़ा स्कोर

वर्ल्ड कप में Team India ने Afganistan को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रन की जीत टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने वाली जीत रही. खास बात यह रही कि शुरुआती दोनों मुकाबलों में फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.

जीत की नींव टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने रखी. दोनों ने 88 गेंदों में 144 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा 47 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े. वही केएल राहुल ने 48 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली. इस साझेदारी ने 2 रिकॉर्ड बना दिए.

टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तानी ओपनर बाबर आजम और रिजवान के नाम सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड (5) है. इनके ठीक बाद अब रोहित-राहुल की जोड़ी का नंबर आता है. दोनों के बीच अब 4 शतकीय साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भी चार शतकीय साझेदारी की हैं. 

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 140 रनों की साझेदारी की, जो भारत की ओर से टी-20 में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी. इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 136 रन बनाए थे. 

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित-राहुल की साझेदारी ने उन्हें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले साझेदारों की लिस्ट में 5वें स्थान पर ला दिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =