उत्तर प्रदेश

Meerut News: मनोज कुमार की हत्या के मामले में गुजरात के बनासकांठा जनपद से गिरफ्तारी

Meerut News: थाना इन्चौली क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई मनोज कुमार की हत्या के मामले में आज 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी गुजरात के बनासकांठा जनपद से की गई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने मेरठ पुलिस को मिली इस कामयाबी की बावत जानकारी देते हुए आज बताया कि बीती 28 अगस्त को जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव चिन्दौडी में पुरानी रंजिश को लेकर मनोज कुमार पुत्र रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई अशोक कुमार निवासी ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली, मेरठ की तहरीर पर ओमपाल पुत्र जबर सिंह, अतुल पुत्र अमित उर्फ पप्पु, अनुज कुमार उर्फ चीकु , अंकुर पुत्र गण युदवेन्द्र व 02 अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध थाना इंचौली पर मुकदमा अपराध संख्या 310/21 धारा 302/120बी/34 भादवि पंजीकृत किया गया गया था।

पुलिस विवेचना में उक्त घटना के साजिश कर्ता कपिल गोस्वामी पुत्र मदन गिरी , अरूण पुत्र प्रताप , अंकित पुत्र महकार , नगेन्द्र उर्फ लौकी पुत्र ओमपाल व हत्या करने वाले दो अज्ञात बदमाश मे सनी काकरान पुत्र नागेन्द्र निवासी ग्राम पाबली खुर्द थाना कंकरखेडा मेरठ व अक्षय कुमार बसन्तपुरी गोस्वामी पुत्र बसन्तपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात के नाम प्रकाश मे आये

जिसमे प्रकाश मे आये अभियुक्तों कपिल गोस्वामी, अरूण, ओमपाल, अनुज कुमार उर्फ चीकु पुत्र युदवेन्द्र, नगेन्द्र उर्फ लौकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा शेष अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिसमें अभियुक्त अक्षय कुमार उपरोक्त पर थाना हाजा से 50000 रुपये का ईनाम घोषित है।

प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार एंव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल पर्यावेक्षण मे इंचौली थाना प्रभारी श्योपाल सिंह की अगुवाई में गठित 10 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त अक्षय कुमार बसन्तपुरी गोस्वामी पुत्र बसन्तपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात को गायत्री मन्दिर वाले सर्विस रोड पर आर0टी0ओ0 सर्विस के पास थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात से गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया तथा अभियुक्त अक्षय उपरोक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + nineteen =