Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महावीर चौक पर वाटर कूलर लगाया

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसायटी के सौजन्य से एक ठंडे पानी की मशीन महावीर चौक पर लगवाई गई। समिति को यह मशीन स्व. मंत्री चितरंजन स्वरूप जी की स्मृति में उनके सुपुत्र गौरव स्वरूप द्वारा आमजन की सेवा के लिए भेंट स्वरूप दी गई।

स्पेशल मशीन का उद्घाटन प्रातः एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, गौरव स्वरूप, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की जय जयकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल द्वारा गौरव स्वरूप का स्वागत किया गया।

राजीव बंसल द्वारा बृजेश कुमार प्रधानाचार्य का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विपिन गोयल, आलोक अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, आलू वाले, सुदेश गर्ग, विपिन गुप्ता, रवि सिंघल एडवोकेट, अमित गुप्ता एडवोकेट, रमेश चंद, अभिषेक कुच्छल, मोंटू भाई आदि ने समिति के कार्य की सराहना की कार्यक्रम में अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk