वैश्विक

मुजाहिद्दीन प्रशिक्षण पर100 बिलियन डॉलर खर्च किए- इमरान खान

आंतक के पनाहगार पाकिस्तान ने एक बार फिर माना है कि उसने आतंकी संगठन मुजाहिद्दीन को न केवल प्रशिक्षण दिया बल्कि उनपर अपनी अर्थव्यवस्था के 100 बिलियन डॉलर यानी लगभग सात लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकियों को शरण देने की बात कबूली है। लेकिन उसका कहना है कि उसने सोवियत के खिलाफ जिहाद किया था जिसे कि अमेरिका का सीआईए फंड दिया करता था।

इमरान खान ने कहा, ’80 के दशक में जब सोवियत ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तो हम इन मुजाहिद्दीन लोगों को उसके खिलाफ जिहाद करने का प्रशिक्षण दिया करते थे। इन लोगों को पाकिस्तान ने प्रशिक्षित किया। जिसे अमेरिका के सीआईए से फंड मिलता था। अब एक दशक बाद अफगानिस्तान में अमेरिका पहुंचा और वही समूह जो पाकिस्तान में है ने यह कहना शुरू कर दिया कि क्योंकि अमेरिकी यहां हैं, यह अब जिहाद नहीं रह गया। यह आतंकवाद बन गया है।’
Image Result For Mujahideen

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह एक बड़ा विरोधाभास था और मैंने दृढ़ता से महसूस किया कि पाकिस्तान को तटस्थ रहना चाहिए था क्योंकि इसमें शामिल होने से ये समूह हमारे खिलाफ हो गए। हमने अपने 70,000 लोगों को खो दिया। हमने उनपर अपनी अर्थव्यवस्था के सात लाख करोड़ रुपये खर्च किए। अंत में अमेरिका ने हमपर अफगानिस्तान में सफल न होने का आरोप लगाया। मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के साथ बहुत अनुचित हुआ है।’गुरुवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूल किया था कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। एजाज अहमद ने कहा था कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने आतंकी संगठन पर अरबों रुपये खर्च किए ताकि वह मुख्यधारा में बना रहे। ये उनेक इशारे पर ही अफगानिस्तान में लड़ रहे थे और ये उनकी जिम्मेदारी हैं कि वो उन आतंकियों को नौकरी दें, और पैसे दें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk