Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, एक की मौत

Muzaffarnagar News:बुढ़ाना। जिले की थाना बुढ़ाना कोतवाली अंर्तगत चौकी उमरपुर से चन्द कदमों की दूरी पर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग के अधिकारीयोंध्कर्मचारियों ने मोके पर पहुंचकर रेस्कयू करते हुए मृतक व् घायल को अस्पताल भेज आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में वैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था अचानक वैल्डिंग के चलते उठी चिंगारी से पटाखों में विस्फोट हो गया जिससे यह हादसा हुआ है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर चौकी के निकट का है जहां लगभग १०० मीटर की दुरी पर स्थित मंगता नामक व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री है जिसमे आज मेन गेट पर लोहे के गेट पर वेल्डिंग करते समय अचानक चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई जिसके चलते चिंगारी से पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया और देखते ही देखते भीषण आग लग गई।

जिसमें फैक्ट्री मालिक आजम निवासी शाहपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसके बचाने के चक्कर में वेल्डिंग कर रहा शहजाद भी बुरी तरह झुलस गया उधर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग से जुड़े दमकल कर्मियों ने राहत एंव बचाव कार्य करा मृतक और घायल को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भेज कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उधर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, एंव एस पी देहात अतुल श्रीवास्तव भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे जहां एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया है कि उमरपुर चौकी के निकट एक छोटी सी पटाखा बनाने की फैक्ट्री है जिनके पास लाइसेंस भी है जिसमे आज पटाखा फैक्ट्री के मेन गेट पर मिस्त्री वेल्डिंग कर रहा था

जिस की चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई और पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया यह व्यक्ति शाहपुर के हैं मृतक व् घायल दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है

मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर जांच की जाएगी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल व् मृतक का नाम पता आजम पुत्र मंगता निवासी शाहपुर मृतक, शहजाद पुत्र खलील घायल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =