Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वोट साजिशन काटने व नई वोट रोकने को बर्दाश्त नहीं करेगी सपा-प्रमोद त्यागी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि ११ नवंबर को बुढ़ाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए कश्यप समाज भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचेगा।प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रशासन को चेताया कि भाजपा की साजिश से अगर संविधान को ताक पर रखकर किसी भी बूथ पर गलत प्रकार से वोट काटी गई या नई वोट बनने से रोकी गयी तो समाजवादी पार्टी खामोश नहीं रहेगी। इसको लेकर संवैधानिक रूप से व्यापक संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।

विगत दिनों कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक,सलीम मलिक,चौधरी यशपाल, जुनैद रऊफ, राहुल भारद्वाज,चौधरी याकूब का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह और उनके साथी प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भांपकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने के लिए सपा में आए हैं। भाजपा की निरंकुश सरकार के चलते कमरतोड़ महंगाई, किसान मजदूर की दुर्दशा युवाओं को नौकरी न देकर उनमें नफरत भरने का भाजपा का एजेंडा अब जनता से छुपा हुआ नहीं है।

जनता एकमात्र विकल्प के रूप में लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है इसलिए वह सेकुलर विचारधारा को मजबूत करने के लिए सपा में शामिल हुए हैं।

सपा में निष्ठा के साथ रहकर किसान मजदूर व युवा की आवाज को मजबूत किया जाएगा।मीटिंग को सपा जिला महासचिव पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी पूर्व मंत्री महेश बंसल ने सम्बोधित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं से बूथों पर डटकर नई वोट बनवाने व पूर्व में बनी वोटों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की वोट बनवाने के अभियान में कोई भी गड़बड़ी सपा बर्दाश्त नही करेगी।पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी व सैयद अली अब्बास काजमी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति की शतप्रतिशत वोट बनवाने तक अपनी मेहनत जारी रखे।

महानगर अध्यक्ष सपा अलीम सिद्दीकी व सपा नेता रामनिवास पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख ने ११ नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी से एकजुटता के साथ तैयारी करने की अपील की।सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि वोट बनाने के अभियान में किसी भी तरह के भेदभाव व पक्षपात को सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

मीटिंग को मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,पूर्व मंत्री फारुख हसन,सलीम मलिक, जुनेद रउफ, राहुल भारद्वाज चौधरी यशपाल जिले हैदर पूर्व प्रमुख आदि ने संबोधित करते हुए वोट बनवाने के अभियान को सबसे सक्रिय रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार,सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल,,ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्णपाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सुरेश पाल,सपा लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फराज अंसारी,हाजी गुफरान तेवड़ा,शमशाद अहमद,पंकज सैनी,हनीफ अंसारी एडवोकेट,हाजी दिलशाद अंसारी,विनोद शर्मा फौजी,शहजाद मेम्बर,नदीम राणा मुखिया,फैसल राणा,मोहसिन अंसारी,प्रदीप गुप्ता,सुशील गुर्जर,अरुण मुखिया,इकराम प्रधान,टीटू वालिया,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज, सैय्यद बाबर,मोहसीन कमर,रवि कुमार,काजी सरफराज,शानू तेवड़ा,वसीम राणा,शादाब राणा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =