फिल्मी चक्कर

Sooryavanshi: Katrina Kaif ने ऐसे लगाई पानी में आग, सॉन्ग मेकिंग का Video

Katrina Kaif और Akshay Kuamr की फिल्म Sooryavanshi ने धमाकेदार ओपनिंग की है, ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई हैं. कोरोना के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बहार लौटी हैं. सूर्यवंशी के साथ-साथ इस फिल्म का गाना टिप-टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa Pani) भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है.

इस गाने में कैटरीना की अदाओं ने एक बार फिर सबको घायल कर दिया है. कैटरीना ने अब इस गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कॉरियोग्राफर फराह खान के इशारों में लहरा रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना ने टिप-टिप बरसा पानी गाने की मेकिंग के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैटरीना गोल्डन गिल्टरी साड़ी में भीगते हुए अपने मूव्स दिखा रही हैं, वहीं पीछे से कॉरियोग्राफर फराह खान की आवाज भी आती हैं जिसमें वो काउंटिग कर रही हैं.

उनके बैकग्राउंड में खाली सड़क और बारिश हो रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैट ने लिखा, “बारिश हो रही थी आवाज मेरी अपनी फराह खान की है” ये वीडियो आते ही वायरल हो गया जिसमें कैटरीना की दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

अक्षय कुमार की फिल्म Sooryavanshi 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं जबकि अभिनेता रणवीर सिंह और अजय देवगन गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे. फिल्म को डायरेक्ट किया है रोहित शेट्टी ने.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 8 =