उत्तर प्रदेश

Allahabad News: पीआरवी के ड्राइवर को दरोगा व सिपाही ने पिस्टल सटाकर पीटा, तहरीर देने गया तो फिर मारपीट

Allahabad News:  बाघराय थाने की पीआरवी के ड्राइवर को साथ में रहने वाले दरोगा और सिपाहियों ने पीट दिया। पीड़ित ने एंबुलेंस बुलाई तो उसके चालक को भी डरा धमकाकर भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब चालक थाने में तहरीर देने गया तो फिर उसके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों से शिकायत करने पर उसका स्थानांतरण कर दिया गया।

बाघराय थाने में पीआरवी वाहन संख्या 2007 पर होमगार्ड चंद्रभान की बतौर चालक तैनाती थी। चंद्रभान के मुताबिक, रविवार की रात गाड़ी पर वह दरोगा और एक सिपाही के साथ ड्यूटी पर था।

हरदोपट्टी से नारंगपुर रोड पर पहुंचने के दौरान दरोगा और सिपाही ने गाड़ी को एक ईंट-भट्ठे पर रोकने को कहा। होमगार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए वहां रुकने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज दरोगा और सिपाही ने होमगार्ड को पिस्टल सटाकर पीटा।

पीड़ित होमगार्ड ने फोनकर एंबुलेंस बुलाई तो उसके चालक को डांटकर भगाने की कोशिश की। होमगार्ड ने जब घटना की तहरीर थाने में दी तो आरोप है की दरोगा ने उसे फिर पीटा।

थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित पुलिस लाइन पहुंचा और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस पर उसका आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसका स्थानांतरण कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =