उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: जमीनी विवाद को लेकर हत्या, भाइयो की लड़ाई में महिलाएं भी आपस में लाठी डंडे लगीं चलाने

Jaunpur News:  थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम ईश्वरीपुर नेवादा में आज सोमवार की सुबह दो भाईयों के बीच जमीन के विवाद (bhaiyo ke bech vivad) को लेकर छोटा भाई अपने ही बड़े भाई के खून का प्यासा हो गया। छोटे भाई ने अपने पुत्रों के संग मिलकर बड़े भाई की हत्या (bhai ki hatya) कर दी। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस शव को पोस्टमार्टम (post mortem) हेतु भेजने के साथ अब विधिक कार्यवाई कर रही है।

मिली खबर के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरीपुर नेवादा निवासी लालजी यादव (55) साल, का छोटे भाई रामजीत से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग सात बजे के आसपास लालजी यादव विवादित जमीन (vivadit zameen) को अपनी बताते हुए उसपर मिट्टी डलवा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर रामजीत ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

भाईयों को आपस में मारपीट करते देखकर दोनों पक्षों से महिलाएं भी आपस में लाठी डंडे चलाने लगीं। इसी दौरान रामजीत के बेटे सत्यम, शिवम और शुभम अपने पिता रामजीत के साथ मिलकर लालजी पर बुरी तरह से टूट पड़े और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

मारपीट की इस घटना से लालजी के सिर पर चोट लगने के कारण वह वहीं गिर पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तक घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारंजाकला भेजवाया तब तक लालजी की मौत होचुकी थी।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया और विधिक कार्रवाई हमलावरो के विरुद्ध कर दिया है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी है । कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अब घटनास्थल पर पुलिस का पहरा चल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =