Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ऐतिहासिक होगा सपा सम्मेलन- बी.के.कश्यप एडवोकेट

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:कश्यप संघर्ष समिति के अध्यक्ष और 11 नवम्बर को सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम संयोजक मण्डल बी.के.कश्यप एडवोकेट ने मुजफ्फरनगर के कई गांवो मे दौरा किया और 11 नवम्बर को ऐतिहासिक कश्यप महासम्मेलन बुढाना के डी.ए.वी.इंटर कॉलेज मे पहुंचने की अपील की।

ग्राम देवल मे आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए बी.के.कश्यप एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार ने महर्षि कश्यप जयन्ति पर अवकाश रदद किया। इनके लोगो ने किसानो को रौंदा और रमन कश्यप पत्रकार की हत्या करा दी। कश्यप समाज बी.जे.पी. को सत्ता से बाहर कर बदला लेगा।

श्री कश्यप ने कहा कि 11 नवम्बर को सपा मुखिया अखिलेश यादव कश्यप महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि बुढाना मे सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री कश्यप ने समस्त कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियो और सम्मानित नेताओ सहित पिछले वर्ग और स्वजाति बन्धुओ से 11 नवम्बर को बुढाना पहुंचने की अपील की।

गौरतलब हो कि पहले कश्यप महासम्मेलन 18 अक्टूबर को होना था परन्तु भारी बारिश के चलते परिवर्तित कर इसे 11 नवम्बर को कर दिया गया। इससे पूर्व बी.के.कश्यप एडवोकेट ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जडवड कटिया,देवल सहित कई गांवो का दौरा किया।

इस अवसर पर सोनू कश्यप, प्रमोद कश्यश्प,रंजीत कश्यप,अर्जुन कश्यप,डा.अवनीश कश्यप, अरविन्द कश्यप, मोनू कश्यप,प्रताप कश्यप,अतुल कश्यप, पप्पू कश्यप आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + fourteen =