Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाबा खाटू श्याम जी जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा- भीमसैन कंसल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। श्रीगणति खाटूश्याम मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भीमसैन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभा यात्रा आगामी १२ नवंबर को प्रातः ११ः०० बजे से निकाली जाएगी।

यह यात्रा नई मंडी रजवाहा रोड बाबूराम गेट के सामने से मुनीम कॉलोनी जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी बिजली घर, संकीर्तन भवन के बराबर से गौशाला रोड, लक्ष्मी स्वीट्स व पुरानी गुड मंडी रोड से होते हुए भोपा पुल के बराबर से गौशाला रोड डॉक्टर राजवंशी हॉस्पिटल के चौराहे से बड़ी धर्मशाला वकील रोड से हेतराम स्वीट्स बाजार से बिंदल बाजार मेहता क्लब डाकखाना रोड होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में तीन बैंड, ढोल, ८ झांकियां शामिल होंगी।

बाबा श्याम का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों व तोरण द्वार से सजाया जा रहा है। दिनांक १३ नवंबर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में, १४ नवंबर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला रोड, पीठ बाजार, जनरल बाजार, स्वीट कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होती हुई मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। रात्रि में ९ः०० बजे से प्रभु क्षेत्र बाबा जागरण के मुख्य भजन गायक राजू बावरा बबलू भाई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जाएगा।

१५ नवंबर को रात्रि में ७ः०० बजे बधाई उत्सव के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर के संस्थापक संरक्षक प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल, मंदिर प्रधान अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, जेपी चचा, रजत राठी, अम्बरीश गर्ग, विकास उर्फ कन्नू, रजत गोयल, प्रतीक कंसल, लोकेश गोयल, शंशाक राणा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =