Feature

LIC Aadhaar Shila Plan: महिला ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास योजना

LIC महिला ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  खास योजना LIC Aadhaar Shila Plan लेकर आई है। यह योजना महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें अधिकतम तीन लाख तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना वार्षिक, छमाही और त्रैमासिक के आधार पर जमा किया जा सकता है।

योजना एलआईसी आधार शिला योजना है। इसके तहत 8 से 55 साल की उम्र की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। एलआईसी का आधार शिला योजना अपने ग्राहकों को सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ देती है।

इस योजना के तहत केवल वैध आधार रखने वाली महिलाएं ही इसका लाभ उठा सकती है। मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा दिया जाता है। LIC की यह योजना पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है।

एलआईसी आधार शिला योजना के तहत न्यूनतम 75,000 रुपये और अधिकतम 3 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस पॉलिसी की मैच्‍योरिटी अवधि न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष है। अधिकतम परिपक्वता की आयु 70 वर्ष है। वहीं, इस प्लान का प्रीमियम भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक आधार पर किया जाता है।

इस योजना को आप एक उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर आप 30 साल के हैं और 20 साल के लिए रोजाना 29 रुपये जमा करते हैं। पहले साल में आपके पास कुल 10,959 रुपये जमा होंगे।

अब इस पर भी 4.5 फीसदी टैक्स लगेगा। अगले साल आपको 10,723 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह आप ये प्रीमियम हर महीने या तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं।   (from Internet)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =