उत्तर प्रदेश

Chandauli News: पढ़ाता हुआ मिला फर्जी हेड मास्टर, मांगा गया स्पष्टीकरण

Chandauli News: तहसील नौगढ़ में बीएसए के द्वारा शिक्षकों की नकेल कसने के बाद भी पिछड़े ब्लॉक नौगढ़ में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां हेड मास्टर, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र बिना अवकाश स्वीकृत कराएं बीएसए के कई निरीक्षण में स्कूल से गायब मिल रहे हैं। मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय गोलाबाद में एक डुप्लीकेट अध्यापक के पढ़ाने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा।

गोलाबाद गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत किया कि हेड मास्टर आशुतोष सिंह स्कूल नहीं आते हैं। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए जा रहे हैं। ए आर पी हंसलाल के द्वारा जांच के दौरान उनके स्थान पर विकास यादव नाम का डुप्लीकेट टीचर पढ़ाते हुए मिला।

हेड मास्टर ने काफी दिनों से अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को पढ़ाने के लिए रखा था। 15 दिन के अंतर पर वे स्कूल जाते हैं और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करके चले आते हैं। शिकायत सही मिलने पर बीएसए ने मंगलवार को प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह को नोटिस थमाया है।

बीएसए अवधेश नारायण सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है. आरोप सही निकला तो हेड मास्टर को निलंबित करके उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।डीएम के आदेश पर माध्यमिक विद्यालय गोलाबाद की जांच-पड़ताल हुई। नामांकित छात्रों की संख्या 151 है। हेड मास्टर के स्थान पर विकास यादव नाम का डुप्लीकेट आदमी मिला। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − thirteen =