Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। डी ए वी कॉलिज मुजफ्फरनगर में छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में २५%सीट वृद्धि एवं संध्याकालीन कक्षा चलाने हेतु चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम प्राचार्य ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में हर वर्ष प्रवेश के लिए १ सीट के सापेक्ष १० छात्र-छात्राओं के आवेदन रहते हैं जिस कारण अनेक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाते हैं और इस वर्ष भी पहले से ही सीटों के सापेक्ष अधिक संख्या में आवेदन हैं और इसके बाद भी विवि ने दोबारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया था

जिसके बाद सीटों पर आवेदन और बढ़ गए ,ऐसे में सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में है इसीलिए विवि को हर महाविद्यालय में कम से कम २५त्न सीट बढ़ाने की आवश्यकता है या संध्याकालीन कक्षाएं चलाने की आवश्यकता है जिससे छात्रों का हित हो सके।

छात्रनेता अंकुर ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते इंटर का परीक्षा परिणाम १०० फीसदी रहा हैं और कॉलेजों में उसके हिसाब से सीट ही नहीं हैं विवि से हमारी मांग हैं कि छात्रों के हित को देखते हुए इस बार सीट बढ़ाई जाए या संध्याकालीन कक्षाएं संचालित की जाए और अगर विवि सीट नहीं बढ़ाता या संध्याकालीन कक्षाएं नही चलाता तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 1 =