Muzaffarnagar News: फायरिंग के आरोपियों को किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात रोहाना क्षेत्र मे जिला पंचायत द्वारा संचालित लकडी टोल पर फायरिंग करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद में अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाल आनन्द प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व मे रोहाना चौकी प्रभारी चौधरी ने पुलिस टीम के साथ भागदौड कर आरोपी बाईक सवार दोनो युवको को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ मे जुट गई है। उल्लेखनीय है कि इस घटना से क्षेत्रिय लोगो मे सनसनी बन गई थी। तथा टोल कर्मचारी फायरिंग मे बाल-बाल बच गए थे।
पुलिस ने इस दौरान मौके से खोखे भी बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र पुत्र रणधीर निवासी न्यू अंकित विहार,पचैण्डा रोड, थाना नई मन्डी व भूपेन्द्र पुत्र रणधीर निवासी गांव बिरालसी थाना चरथावल के पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

