उत्तर प्रदेश

Agra News: घर से भाग फहीम से प्रेम विवाह रचाने वाली युवती की फंदे से लटकी मिली लाश

Agra News: Muslim युवक के साथ प्रेम विवाह रचाने वाली एक युवती की  मौत के बाद हड़कंप मच गया। युवती के परिजन और भाजपा के नेता मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल बिगड़ गया। हंगामा होने लगा, पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। पथराव और फायरिंग होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाल लिया।

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा का है। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवक फहीम ने कुछ महीने पहले वर्षा नाम की युवती से प्रेम विवाह  किया था। दोनों घर से भाग गए थे। कुछ दिन पहले फहीम वर्षा के साथ शाहगंज चिल्ली पाड़ा में रहने आया था।

आज वर्षा की डेड बॉडी घर में फांसी के फंदे पर लटकी (yuvati ki fande se latki mili laash) मिली। सूचना मिलते ही हंगामा मच गया। फहीम मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर्षा के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी आगरा का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

लड़की के मरने के बाद भाजपा नेता और लड़की पक्ष वालों के पहुंचने से शहर का माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। इस दौरान फायरिंग और पथराव की बात भी कही जा रही है, जिसे लेकर भगद़ड़ मच गई और दुकानों के शटर गिर गए। कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =