Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा टायलेट ब्लॉक का लोकार्पण
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या पाठशाला नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर में किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल मंडलाध्यक्ष 2021-22 है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा।
रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रो विपुल भटनागर, रो अनिल जैन (कनाडा), रो उमेश गोयल, रो वीरेंद्र कुमार जी (मेरठ से ), रो राम बाबू (मेरठ से ) व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल अमरपाल और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

