Muzaffarnagar News: बी०बी०ए० छठे सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित, छात्रों ने किया नाम रोशन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस.डी.कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०बी०ए० छठे सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने तीनों छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको इसी क्रम में भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया।
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। डा० संदीप मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०बी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को। बधाई दी।
बी०बी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिह ने बताया कि परीक्षाफल में प्रथम स्थान पर आने वाली प्रिन्सी सिंह ने ८० प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आने वाली कशिश तोमर ने ७९.१४ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली इशिता ने ७८ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उन्होने उक्त तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज की छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
मै उक्त छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होने बताया कॉलेज में समय समय पर विभिन्न कम्पनी आकर छात्रों को प्लेसमैन्ट भी करती है, जिसमें अब तक काफी छात्र बी०बी०ए० कोर्स करते ही उच्चतम कम्पनीयों में कार्यरत हो चुके है।
प्रथम स्थान पर आने वाली प्रिन्सी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी०बी०ए० 7 विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। द्वितीय स्थान पर आने वाली कशिश तोमर ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को व कॉलेज में अच्छे अनुशासन को दिया। उसने कहा कि एस डी मैनेजमेंन्ट में पढाई का अच्छा माहौल है और इसी कारण वह बी०बी०ए० के बाद एम०बी०ए० भी इसी कॉलेज में करना चाहती है।
तृतीय स्थान पर आने वाली इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया। उसने कहा कि मै और मेहनत से पढाई कर अगले वर्ष प्रथम स्थान पर आने की पूरी कोशिश करुगी।
मीडिया प्रभारी डा० आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, अंजर, संगीता गुप्ता, सोनिका, पूर्वी, शशांक, प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता आदि शिक्षकगण व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

