Muzaffarnagar News: धूमधाम के साथ निकाली खाटूश्याम की निशान यात्रा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नगर मे बडी धूमधाम के साथ खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रृद्धालूओ ने फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर धर्ममय बना रहा। खाटू श्याम जी की निशान यात्रा मे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,प्रसिद्ध समाजसेवी भीमसैन कंसल,भाजपा नेता श्रीमोहन तायल सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मलित हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति धाम मन्दिर के तत्वाधान मे श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। श्री गणपति धाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व ही श्री गणपतिधाम मंन्दिर परिसर मे श्री खाटू श्याम जी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मन्दिर स्थापित किया गया है।
श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के तत्वाधान मे नगर की हृदय स्थली शिव चौक से श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई नई मन्डी पीठ बाजार,बिन्दल बाजार,वकील रोड, चौडी गली,कूकडा रोड आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर पहुंची।
श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी भीमसैन कंसल,अशोक गर्ग,भाजपा नेता श्री मोहन तायल,सभासद प्रियांशु जैन, अम्बरीश सिंघल,नरेश अग्रवाल, प्रियांक गुप्ता, राजीव सिह, सुनील कुमार, तनय अग्रवालअ आदि मौजूद रहे।

