उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: बेटियों के साथ धर्मपरिवर्तन का दबाव, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

Pilibhit News: सदर कोतवाली इलाके की आवास विकास कॉलोनी में एक महिला अपने पति के बिना तीन बेटियों के साथ कांशी राम कॉलोनी में रहती है। बिल्डिंग में मोहसिन नाम का एक शख्स शहाना के घर अकसर आता जाता रहता है। अहमद जान और मोहसिन महिला के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाते रहते हैं और आये दिन महिला के घर के बाहर दरवाजे पर हड्डियां इत्यादि डाल देते हैं।

इसके अलावा गाली गलौज व मारपीट करता है। जिसको लेकर पीड़िता ने पूर्व में भी कई प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस को दिए है।बीते 10 नवंबर की शाम जब पीड़िता अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ अकेली घर पर थी। तभी मोहसिन, शहाना और शहाना का बेटा व 2 अन्य अज्ञात लोग पीड़िता के घर मे जबरन घुस आए और जब पीड़िता द्वारा इसका विरोध किया गया तो पीड़िता और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करने लगे।

साथ ही पीड़िता की नाबालिग बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें  की और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। मामले में मारपीट का एक वीडियो (marpit ka video viral) भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।मामले की शिकायत सदर कोतवाली में की गई और पीड़िता की बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

पर पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने न तो मेडिकल कराया न ही एक्सरे कराया। काफी चक्कर काटने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकियां दे रहे है। पीड़िता ने मामले में एसपी दिनेश कुमार प्रभु से भी लिखित शिकायत की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + twelve =