उत्तर प्रदेश

Jalaun News: तेरहवीं भोज खाकर लौट रहे 3 बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा

Jalaun News: माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रूदावली मोड़ के पास गोपालपुरा निवासी वालकिशन कुशवाहा अपने भतीजा सुघर सिंह,व सुरेन्द्र कुशवाहा के साथ दहगवां में त्रयोदशी भोज खाकर रात्रि में अपने घर लौट रहेजैसे ही रुदावली मोड के नजदीक पहुंचे

तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े और तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

हादसा होते ही सड़क पर चीख-पुकार मच गई राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने तीनों की मृतकों की शिनाख्त करा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया रोना पीटना शुरु हो गया। परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल के साथ अस्पताल पहुंचे।

एक ही परिवार के 3 लोगों की हादसे की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया।पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =