वैश्विक

कानूनी रूप से वैध नहीं है Nusrat Jahan और Nikhil Jain की तुर्की में हुई शादी- Kolkata कोर्ट

Kolkata की एक कोर्ट ने एक्ट्रेस व तृणमूल कांग्रेस सांसद Nusrat Jahan और बिजनेसमेन Nikhil Jain के बीच तुर्की में हुए कथित शादी को कानूनी रूप से अवैध घोषित कर दिया। जैन ने अलीपुर कोर्ट के सामने एक वाद दायर किया, जिसमें यह कहा गया था कि उनके और नुसरत की शादी नहीं हुई है।

अलीपुर की द्वितीय अदालत के सिविल जज एस रॉय ने मंगलवार को आदेश में कहा, ‘‘ यह घोषित किया जाता है कि तुर्की के बोडरम में वादी और प्रतिवादी के बीच 19 जून 2019 को हुई कथित शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।’’अदालत ने जैन के इस दावे को संज्ञान में लिया कि वह और जहां ने ‘पश्चिमी और भारतीय परंपरा तथा हिंदू शादी के अनुष्ठानों’ के बाद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की दावत रखी थी लेकिन तुर्की में उनकी शादी कभी पंजीकृत ही नहीं हुई।

वादी जैन ने दावा किया कि भारत लौटने के बाद वे दोनों साथ रहने लगे लेकिन इसके बाद उनके बीच संबंध खराब हो गए और जहां इस संबंध को बरकरार रखने के लिए तैयार नहीं थीं। अदालत ने कहा कि सभी पहलुओं को देखते हुए उनका यह फैसला है कि दोनों के बीच हुई कथित शादी कानूनी तौर पर वैध नहीं है।

नुसरत जहां ने आरोप लगाया था कि निखिल ने उनकी शादी के लिए पैसे नही दिए थे। एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने कहा था कि उन्होंने मेरी शादी में पैसे नहीं दिए, ना ही होटल के बिल भरे। मुझे उनसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं ईमानदार हूं। मुझे गलत तरीके से दिखाया गया और अब मैंने सब साफ कर दिया है।

 नुसरत जहां ने साल 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। बाद में दोनों के रिश्ते तल्ख हो गए। नवंबर 2020 में दोनों अलग हो गए थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =