वैश्विक

स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार,दिन की न्यायिक हिरासत में

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayananda) को एसआईटी और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया गया है। एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानंद को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ धारा 376 सी, 354डी, 342, और 506 के तहत केस दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इधर चिन्मयानंद से  फिरौती मांगने के मामले में छात्रा के आरोपी दोस्त संजय सिंह व उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला अस्पताल में सभी के मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले, गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की देर रात एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।

 

Image Result For Chinmayanand

चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई। 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk