फिल्मी चक्कर

आन्ध्र प्रदेश सरकार मनाएगी उयालवाडा नरसिम्हा रेड्डी की पुण्यतिथि

Whatsapp Image 2019 09 23 At 11.07.29 Am |Whatsapp Image 2019 09 23 At 11.07.32 Am 1 |अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी जैसे दिग्गजों द्वारा अभिनीत ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ का हालही में रिलीज हुए सबसे प्रभावशाली और भव्य ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने हैदराबाद में आयोजित सई रा नरसिम्हा रेड्डी के प्री-रिलीज़ इवेंट में हजारों दर्शकों की उपस्थिति के साथ एक बार फिर से इसका जुनून साबित कर दिया है।

“सई रा नरसिम्हा रेड्डी” की टीम ने ज़ोरदार अंदाज़ में फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है, जिसका एक नमूना हैदराबाद में मेगास्टार  चिरंजीवी, राम चरण, पवन कल्याण और फ़िल्म के निर्देशक सूरन रेड्डी की मौजूदगी में आयोजित एक ग्रैंड प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान देखने मिली। इस खास अवसर पर अनुभवी निर्देशक एस.एस राजामौली ने भी शिरकत की और पूरी टीम को सई रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

अविश्वसनीय भीड़, लाइव गायिका का आनंद और लाइव स्टेज परफॉर्मेंस ने इस प्री-रिलीज़ कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। निःसंदेह, सई रा की प्री-रिलीज़ इवेंट बेहद खास है क्योंकि यह फ़िल्म की टीम का पहला पब्लिक इंटरेक्शन था और इस समारोह की ऊर्जा एवं सकारात्मक वाइब्स को देखते हुए, हम कह सकते हैं कि यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा इवेंट था।
Whatsapp Image 2019 09 23 At 11.07.31 Am 1 |“सई रा नरसिम्हा रेड्डी” पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था। फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

कोनिडेला प्रोडक्शंस के सहयोग से राम चरण, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा निर्मित, सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भारतीय कलाकारों की उम्दा कलाकारों की टुकड़ी ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।  

 

https://poojanews.com/trailer-sye-raa-traileramitabh/

 

आन्ध्र प्रदेश सरकार मनाएगी विस्मृत लेजेंड “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” उर्फ़ “उयालवाडा नरसिम्हा रेड्डी” की पुण्यतिथि!

फ़िल्म “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” इन दिनों खुद सुर्खियां बटोर रही है और अब  आन्ध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने महान हस्तियों के जन्म और मृत्यु वर्षगांठ को राज्य त्योहारों के रूप में मनाने का फैसला किया है।

आन्ध्र प्रदेश राज्य सरकार अपने इस कदम के साथ राज्य और राष्ट्र के विस्मृत हीरो को एक बड़ी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तैयार  है। यह सम्मान की बात है कि राज्य सरकार ने हमारे राष्ट्र के प्रति समर्पित उनकी विजयी यात्रा का जश्न मनाने के लिए यह सरहानीय कदम उठाया है। हाल ही में “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” का प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित किया गया था और उसके ठीक बाद यह खबर सामने आई है।

“सई रा नरसिम्हा रेड्डी” पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था। फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

कोनिडेला प्रोडक्शंस के सहयोग से राम चरण, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा निर्मित, सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भारतीय कलाकारों की उम्दा कलाकारों की टुकड़ी ने अभिनय किया है। फल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk