बिमारियो से बचने के लिए प्राकृतिक खेती पर निर्भरता जरूरी : आचार्य देवव्रत
मुंजफ्फरनगर। प्राकृतिक खेती ही एक मात्र समाधान है। क्योंकि जैविक खेती से कम से कम तीन साल का नुकसान होगा। इस लिए यह नुकसान का सौदा है। मौजूदा परिवेश मे रासायनिक खेती तथा प्राकृतिक दोहन के कारण आज विकट स्थिती हो गई है। रासायनिक खेती के दुष्परिणाम ही हैं जो आज कल विभिन्न बिमारीयां हो रही है।
अतः प्राकृतिक खेती ही एक मात्र विकल्प है। सरकूलर रोड स्थित चौ.छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राकृतिक खेती एकमात्र समाधान विषय पर आयोजित संगोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गयी। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रसायनिक खेती से नुकसान है।
अतः प्राकृतिक खेती को ही अपनाना चाहिए। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री मतस्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डा.संजीव बालियान ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल खेती मे यूरिया, डीएपी तथा रसायनिक खेती हो रही है। जो कि खेती मे जहर घोलने का काम कर रही है। जिससे मानव जीवन के साथ खिलवाड हो रहा है। इस लिए विभिन्न बिमारियो से बचने के लिए प्राकृतिक खेती पर निर्भरता जरूरी है। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ-साथ देशी गाय का पालन व खेतो मे केचुओं को पालने की जरूरत है।
चौ.छोटूराम कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान प्राकृतिक खेती के उपयोग एवं रसायनिक खेती के दुष्परिणामो पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को बुढाना विधायक उमेश मलिक, कॉलेज प्राचार्य डा.नरेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चौधरी छोटूराम पी.जी.कॉलेज प्रबन्ध समिति से जुडे पदाधिकारियो के अलावा कई गणमान्य नागरिक तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पुरातन छात्रो द्वारा प्रदत्त निधि से नवनिर्मित छात्रा सामूहिक कक्ष का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि आचार्य देवव्रत ने विद्यालय प्रागंण में लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागतगान गाये एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों तथा गणमान्य लोगो ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव सहित विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव रविन्द्र सिह, प्राचार्य डा.नरेश कुमार, जनपद जाट महासभा से जुडे पदाधिकारियो सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
