निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण:सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करे
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि अर्हता दिनांक 01.01.2020 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत मतदाता सत्यापन कार्यक्रम दिनांक 01.09.2019 से 30.09.2019 तक किया जा रहा हैं। यदि किसी मतदाता के नाम/पिता के नाम/आयु/लिंग/पते/परिवार/मतदेय स्थल के सम्बंध में कोई त्रुटि है तो वह सम्बंधित बूथ लेविल अधिकारी/सम्बंधित तहसील में मतदाता पंजीकरण केन्द्र से सम्पर्क कर इन त्रुटियों को दूर करा सकता है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज कलैक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त मतदाता, वेबसाइट पर उक्त त्रुटियों को अपने स्तर से भी सही कर सकते हैं।
अतः जनपद के समस्त मतदाताओं से अनुरोध है कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में अन्तर्गत प्राप्त आवेदनपत्रों का शीघ्र सत्यापन करना सुनिश्चत करे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, एसडीएम बुढाना, सदर व जानसठ के अतिरिक्त तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
