Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हरबीर के हत्यारोपी को दबोचा

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त फावडे सहित गिरफ्तार कर लिया एसपी आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गांव फुगाना निवासी हरबीर पुत्र आशाराम का शव खेत में पडा मिला था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाने के साथ परिजनों की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। जिसके चलते फुगाना पुलिस ने उक्त मामले में की गयी भागदौड व छानबीन के आधर पर हत्यारोपी फुगाना निवासी पप्पू उर्फ राजकुमार पुत्र सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावडा भी बरामद कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि हरबीर पुत्र आशाराम खेत में ईख बांधने के लिए गया हुआ था।

कुछ समय पश्चात फुगाना के एक व्यक्ति जोकि खेत पर गया था उसने देखा कि हत्यारोपी पप्पू उर्फ राजकुमार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हरबीर को जमीन पर गिराकर फावडे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके संबंध में थाना फुगाना में धारा 302, 120बी, धारा 34 और 504 में पांच अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हत्यारोपी पप्पू उर्फ राजकुमार को पकडने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, सब इंस्पैक्टर योगेश शर्मा, सब इंस्पैक्टर प्रमोद गिरी और कां. गगन चौधरी और अलीमुद्दीन शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk