Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शमशाद मलिक को समाजवादी पार्टी ने स्नातक क्षेत्र से किया प्रत्याशी घोषित

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि विधानपरिषद के स्नातक के होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर निवासी शमशाद मलिक को मेरठ मंडल क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गौरव स्वरूप ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी मंडलों पर स्नातक स्तर का चुनाव लडेगी।

उन्होंने कहा कि स्नातक क्षेत्र के चुनाव में सहारनपुर मंडल में सपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सहारनपुर निवासी शमशाद मलिक को प्रत्याशी घोषित किया है। स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित किये गये शमशाद मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वे जमीन से जुडे हुए नेता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्नातक स्तर की वोट बनाने के लिए अभियान शुरू कर रखा है उनका लक्ष्य है कि कम से कम एक लाख वोट बनवाये जाये। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में आज से सपा द्वारा स्नातक स्तर की वोट बनाने का अभियान शुरू कर लिया गया है। प्रेसवार्ता में मौ. वसी अंसारी एडवोकेट, जिया चौधरी, चंदन चौहान, बिल्लू प्रमुख आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22195 posts and counting. See all posts by News-Desk