Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर पालिका की पाइप लाइन में हो रहे बड़े लीकेज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की पेयजल पाइप लाइन में बार-बार हो रहे लीकेज से पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। साथ ही सड़कें भी टूटकर खराब हो रही हैं। बीते चार दिनों में ही रुड़की और मेरठ रोड पर दो जगह पाइप लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो गई। नगर पालिका का पेयजल विभाग पानी की इस बर्बादी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
बीते दो दिन से मीनाक्षी चौक के पास पाइप लाइन टूटी पड़ी है। रविवार से यहां पर लगातार पानी बह रहा था। इस स्थान पर खोदाई कर पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। शाम तक कर्मचारी गड्ढा खोदकर लीकेज को दुरुस्त करने में लगे हुए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ था। इससे पहले रुड़की रोड पर शहर कोतवाली के सामने मेन पाइप लाइन टूट गई थी।

नाले में ह्यम पाइप डालने के दौरान जेसीबी से टूटी पाइप लाइन टूटी थी। 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक टूटी पाइप लाइन से पानी बहता रहा था, लेकिन नगर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। तक यह लीकेज ठीक हो पाया। दो दिन तक सराफा बाजार, पुराना तहसील क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कुछ दिन पहले रुड़की रोड पर नावल्टी चौराहे के पास भी लीकेज हुआ था।

यहां से भी पानी बहता रहा था। बार-बार हो रहे लीकेज रोकने के लिए नगर पालिका के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। लीकेज होने पर लाखों लीटर पानी यूं ही बह जाता है। साथ ही नागरिकों को पेयजल का संकट भी झेलना पड़ता है। इस संबंध में नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज को लेकर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर भी लीकेज हो तो तुरंत ठीक किया जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk