Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीएनबी अधिकारी अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करें- भल्ला

मुजफ्फरनगर मे आज पंजाब नैशनल बैंक के मण्डल कार्यालय के सभागार मे स्टाफ सदस्यों द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया इस अवसर पर उप मण्डल प्रमुख श्री एच॰ एस॰ भल्ला जी की अध्यक्षता मे इस समारोह का आयोजन किया गया| इस समारोह मे मण्डल कार्यालय के उच्चाधिकारी उप मण्डल प्रमुख श्री सुनील रावला मुख्य प्रबन्धकगण श्री डी॰के॰ शर्मा श्री इलम चंद श्री बी॰आर॰ कपूर श्री श्याम किशोर श्री अरविंद कुमार सरोज श्री लोकेश मलिक तथा श्री ऋषि दुग्गल के अतिरिक्त मण्डल कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया|

इस अवसर पर श्री भल्ला द्वारा अपने सम्बोधन मे बैंक के दैनिक कार्यकलापों मे अधिक से अधिक हिन्दी मे कार्य करने पर ज़ोर दिया और स्टाफ सदस्यों को अधिक से अधिक हिन्दी मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया द्य इस अवसर पर श्री सुनील रावला ने पत्राचार मे सरल व बोलचाल के शब्दों का प्रयोग करने की बात कही श्री लोकेश मलिक द्वारा इस अवसर पर एक कविता सुनाई गई|

इस अवसर पर श्री टी॰एन॰ शर्माए वरिष्ठ प्रबन्धक राजभाषा ने हिन्दी के महत्व के विषय मे बताया और सूचित किया कि वर्ष 2018.19 के लिए विज्ञान भवनए नई दिल्ली मे आयोजित राजभाषा समारोह मे वित्तीय संस्थाओं की श्रेणी मे भारत सरकार का राजभाषा के क्षेत्र मे हमारे बैंक को सर्वोच्च पुरस्कार ष्राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया जिसे बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील मेहता ने गृह मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से प्राप्त किया| समारोह के दौरान मण्डल कार्यालय द्वारा आयोजित हिन्दी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया|

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk