वैश्विक

भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के वजूद को स्वीकार नहीं करता-राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के वजूद को स्वीकार नहीं करता है इसलिए उसने जम्मू कश्मीर की विधानसभा में पीओके के लिए 24 सीटें खाली रखीं। सिंह जयपुर के पास धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता को चुनौती नहीं दी। सीआरपीएफ जवानों पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने आकर हमारे सीआरपीएफ के जवानों की हत्या की थी तो आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करना था। हमने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया, बालाकोट में केवल वहीं हमला किया जहां पाकिस्तानियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। हमने पाकिस्तान की सेना पर हमला नहीं किया।

सिंह ने कहा, ‘यदि पाकिस्तान के वजूद को हम स्वीकार करते हैं तो यह नहीं मान लिया जाना चाहिए कि पीओके के वजूद को भी हम स्वीकार करते हैं, हम उसके वजूद को स्वीकार नहीं करते क्योंकि पाकिस्तान ने उस पर जबरन कब्जा कर रखा है। 

Image Result For Rajnath Singh
राजनाथ ने कहा, हम जाति पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं करते। हम राजनीति करते हैं तो इंसाफ, इंसानियत और मानवता के आधार पर। राजनाथ ने पाकिस्तान को आगाह किया कि वह 1971 की गलती को नहीं दोहराए। उस युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और बांग्लादेश के रूप में नया देश सामने आया।

उन्होंने कहा, मैंने कहा कि 71 की गलती मत दोहराना वरना पीओके का क्या होगा, अच्छी तरह समझ लेना। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘बराबर आतंकवादियों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की, तोड़ने की यह कोशिश करता है। क्यों करता है?’

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk