उत्तर प्रदेश

Meerut News: टायर फटने से ईंटों से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर मौके से फरार

Meerut News: कंकरखेड़ा हाईवे-58 स्थित वंटर सिटी कालोनी के पास ईंटों से भरे ट्रक का टायर फटने से वह पलट गया और उसकी चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार घायल महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीने से ईंटों को हटाकर व्यक्ति को बाहर निकाला, मगर जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं महिला को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ईंटे हाईवे समेत किनारे तक बिखरी हुई थी, जिस वजह से काफी देर तक हाईवे पर सड़क के दोंनो तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जाम के कारण उधर से गुजरने वाले लोंगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कंरखेड़ा थाना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना के मुताबिक हादसे में मारे गये व्यक्ति की शिनाख्त बागपत रोड मुल्ताननगर निवासी विपिन के रुप में हुई है। घटना के समय वह साइकिल पर सवार हाईवे पर शोभापुर की ओर से खड़ौली की तरफ जा रहा था। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रहे ईंटों से भरे ट्रक के अगले साइड का टायर फट गया।

ड्राइवर का स्टेयरिंग से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। हादसे के कारण साइकिल सवार विपिन ईंटों के नीचे दब गया। जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी से मौत हो गई थी। वहीं पास ही खड़ी स्कूटी सवार महिला भी ईंटों के नीचे दब गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =