वैश्विक

Ashok Gehlot के नए मंत्रिमंडल में होंगे 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री, Pilot खेमे के चार विधायकों को जगह

Ashok Gehlot के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। Ashok Gehlot के मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे राजभवन में होगा। नए मंत्रिमंडल में पायलट खेमे के भी चार विधायकों को जगह दी गई है।

 जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी।

 विधायक जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारी लाल मीणा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। नए मंत्रिमंडल में Pilot खेमे के हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा और बृजेंद्र ओला को भी जगह दी गई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए छह विधायकों में से एक राजेंद्र गुढ़ा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कांग्रेस नेता सचिन Pilot ने जयपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कल राजस्थान के कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ था। आज प्रदेश के राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और प्रदेश की सरकार ने जो कुछ कमियां थीं उसे पूरा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल में कोई गुटबाजी नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान की नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया।

राज्य में 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस पुनर्गठन के जरिए क्षेत्रीय व जातीय संतुलन भी बनाने की कोशिश की गई है। जिन तीन मंत्रियों को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वे अनुसूचित जाति से हैं। नए कैबिनेट मंत्रियों में चार अनुसूचित जाति से, तीन अनुसूचित जनजाति से होंगे। अब गहलोत कैबिनेट में तीन महिलाएं मंत्री हो जाएंगी।

गहलोत मंत्रिमंडल में इन नए मंत्रियों के आने से अधिकतम 30 मंत्रियों का कोटा पूरा हो जाएगा। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 विधायकों को संसदीय सचिव व सात को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =