Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जमीन के बैनामे के नाम पर हड़पे दस लाख

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन का बैनामा करने के नाम पर करीब दस लाख हड़पने का मामला कोतवाली पहुंचा। धोखाधडी का केस दर्ज करने के एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफतारी न होने से नाराज किसान ने कोतवाली पहुंच कर मामले में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

आरोप है कि दरोगा ने आरोपियों से साठगांठ कर ली है।गांव पलडी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गांव में ही पिपलहेडा निवासी संतोष के नाम पर सात बीघा जमीन है, महिला के भाई प्रवेश ने जमीन को बेचने की बात कही। एक लाख साठ हजार रूपये बीघा के हिसाब से जमीन का सौदा तय हो गया।

जिसमे साठ हजार सौदे के समय ही भाई बहन को दे दिए गएं। 25 अगस्त को जमीन का बैनामा होने की बात तय हो गई। इसी बीच प्रवेश ने तीन लाख रूपये ओर ले लिए। बैनामे के दिन सुबह ही संतोष के खाते में 6 लाख रूपये सर्व ग्रामीण यूपी बैंक से आरटीजीएस करा दिए गएं। रूपये खाते में जाने के बाद जब उनसे बात की तो उन्होने कहा कि घर में बीमार है कल बैनामा करा देगें।

कई बार सतोष के घर भी गएं लेकिन उन्होने ना तो रूपये ही वापस दिए ओर ना ही बैनामा किया। 20 अक्टूबर को कोतवाली में संतोष, प्रवेश व अनुज पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया गया। केस दर्ज के बाद आरोपी युवक ने कहा कि अगर दोबारा जमीन या रूपयो वापस लेने गांव में आएं तो जान से मार देगें।

दूध के टैंकर से बाइक सवार टकराए, एक की मौत, दूसरा गंभीर
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ के तालडा मोड़ के पास से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे अरुण कुमार पुत्र मदन पाल निवासी वह जोला थाना इंचोली व राजेश पुत्र वीरेंद्र निवासी पल्लवपुरम मेरठ दोनों साथी तालडा शादी समारोह में किराए पर ढोल बजाकर शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, सामने से आ रहे एक दूध के टैंकर से दोनों की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भर्ती कराया

जिसमें डॉक्टरों ने अरुण कुमार को मृत घोषित करते हुए दूसरे साथी राजेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =