News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारण्टी अभियुक्त कुंवरपाल पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा ें वारण्टी अभियुक्त गुलाब सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त पंकज पुत्र रमेश चन्द निवासी मौ0 हरीजन चौक कस्वा भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोहनवीर पुत्र इकवाल निवासी चौधरान पट्टी कस्वा सिसौली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार त्यागी द्वारा विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्तों रवि पुत्र महेन्द्र, हारून पुत्र यासीन निवासीगण सलारपुर थाना जानसठ जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र नियामत निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ को खतौली तिराहा से गिरफ्तार किया।

 

शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र गुरूवचन निवासी गीतापुरी भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 लीटर शराब खाम बरामद की गयी।

 

जहारीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी साजिया काल्पनिक नाम नामक युवती ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी से क्षुब्ध होकर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से साजिया को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में टै्रक्टर ट्राली चालक घायल हो गया। उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी अमर देर रात को शुगर मिल में अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालने आया था। देर रात वह मिल में गन्ने डालकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से वापस अपने गांव लौट रहा था। अमर जैसे ही दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर पहुचा तो मेरठ की और से आ रही एक बड़ौत डिपो की बस ने ट्रैक्टर ट्राली में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल जानसठ में भर्ती कराया।

 

पिछडों के लिए सत्ता में आने पर होगा कार्यओमप्रकाश राजभर |
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक पिछड़ों को वंचित रखा गया है। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पिछड़ों के उत्थान के लिए काफी कुछ किया जाएगा। नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा की आज प्राइवेट स्कूलों में ‘क’ से कंप्यूटर तथा सरकारी स्कूलों में ‘क’ से कबूतर पढ़ाया जा रहा है लेकिन हमारी पार्टी सत्ता में आने के बाद सब कुछ एक कर देगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो ३०० यूनिट बिजली फ्री और २७प्रतिशत पिछड़ों को आरक्षण के निर्णय को अमलीजामा पहना देगी। उन्होंने मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देने व सरकारी नौकरी दिलाये जाने की वकालत करते हुए कहा कि प्रदेश से नफरत की राजनीति खत्म होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो चला है और गठबंधन सभी ४०३ सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसमें थोड़ा-थोड़ा सीटों का टुकड़ा सभी शामिल पार्टियों को दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी किसी भी बात का यकीन करना संभव नहीं है मौका देख कर वे कहते कुछ हैं और करते कुछ है। चाहे किसानों की घोषणा का मामला हो अथवा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का मामला हो अब लोग नए विकल्प और नए नेतृत्व की तलाश कर रहे हैं। जिसे उनकी पार्टी पूरा कराएगी। इस अवसर पर रामपाल मंडी, उर्वशी चौधरी एडवोकेट बिजनौर, भटनागर साहब कृष्णापुरी वाले सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।

 

सपा कार्यालय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी आंदोलन के दिग्गज नेता लोकबन्धु के नाम से विख्यात राजनारायण जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लोकबन्धु राजनारायण के संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी जब सरकारों ने निरंकुशता व तानाशाही भ्रष्टाचार की ओर कदम बढ़ाते हुए गरीब मजदूर किसानों युवाओं का शोषण किया तो उस समय मजबूत शाही घरानों में से एक राज नारायण गरीब मजदूर किसानों युवाओं की आवाज बनकर उभरे तथा तमाम सुख सुविधाओं को छोड़कर व अपनी जमीने गरीब किसानों को बांटकर जनता के लिए सड़कों पर संघर्ष करने में राज नारायण सबसे आगे रहे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि राज नारायण अपने आपमें स्वयं बड़ा समाजवादी आंदोलन थे, इंदिरा गांधी जैसी ताकतवर महिला प्रधानमंत्री के आगे भी संघर्ष करने में वह सबसे आगे रहे तथा इंदिरा गांधी को भी उन्होंने राजनीतिक संघर्ष में कड़ी मात दी। सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवाकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विनय पाल पूर्व प्रमुख व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा कार्यकर्ताओं से संघर्ष की मजबूत गाथा राजनारायण के संघर्षों को अपनाकर उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाजवादी आंदोलन की प्रबल पैरोकार सपा सरकार बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण जी जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनके संघर्ष व पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,मीर हसन पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट,काजी फसीह अख्तर,टीटू वालिया,इरशाद हसन गुर्जर, मुकुल त्यागी,शशांक त्यागी,सलमान त्यागी,नियाज हैदर,सागर कश्यप मून अंसारी, कनीज फात्मा जैदी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक जिम का उद्घाटन3 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। चौ० चरण सिंह, स्पोटर्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में डा० संजीव बालियान केन्द्रीय मंत्री (मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली) द्वारा स्थापित आधुनिक जिम का भव्य रूप से नारियल फोडकर एवं फीता काटकर उद्वघाटन किया गया। उक्त उद्वघाटन अवसर पर मा० डा० श्री संजीव बालियान जी द्वारा अपने उदबोधन में खिलाडियो एवं खेल प्रेमियोध्वरिष्ठ नागरिको को संदेश दिया कि जिम करने से मानसिक एवं शारीरिक समस्या आदि स्वस्थ रहती है। उक्त जिम के उद्वघाटन के दौरान प्रेम कुमार, कीडाधिकारीध्आहरण वितरण अधिकारी, मुजफ्फरनगर, हरफूल सिंह, उपकीडाधिकारी गजेन्द्र राणा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, विजय तोमर अन्तर्राष्टीय खिलाडी पवन कुमार फुलेन्द्र कुमार जितेन्द्र सिंह, स्वतन्त्र बालियान शुभम बालियान , राजेश कुमार , तिलक राम रवि कुमार रेनु रानी , भावना मलिक , किरन गौतम, एवं समस्त खेलो के खिलाडी व स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

समाचार

रोटरी क्लब द्वारा कैम्प का होगा आयोजन4 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब विशाल मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ३१०० द्वारा एक बिल्कुल फ्री क्रत्रिम हाथ लगाने का कैम्प लगाया जा रहा है। यह कैम्प एसडी इंटर कालेज निकट रोडवेज में लगाया जायेगा। इसमे ढाई सौ से अधिक लोगों की सेवा की जायेगी।
इस कैम्प में ये कत्रिम हाथ बिल्कुल फ्री लगाए जाएंगे । ग्रीन एप्पल में हुई प्रेस वार्ता में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आनन्द बंसल ने बताया कि हमारा रोटरी विशाल क्लब मुजफ्फरनगर के एस० डी० इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड पर आगामी दिनांक २६ दिसंबर २०२१ को लगा रहा है । यह कैम्प रोटरी क्लब जामनगर के सौजन्य सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और रोटरी इंटरनेशनल की मैचिंग ग्रान्ट के तहत यह प्रोजेक्ट आयोजित किया जा रहा है। में किसी भी पीड़ित किसी भी उम्र के व्यकित या महिला को अमेरिका में बने एल० एन० ४ कत्रिम हाथ बिल्कुल फ्री लगाए जाएंगे । कैम्प चेयरमैन रो० अनिल तायल, रो० मनोज गर्ग, रो० राधेश्याम गर्ग व रो० अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कत्रिम हाथ अमेरिका का बना हुआ है, वजन में बहुत ही हल्का है, बहुत जयदा समय तक चलने वाला है, इस हाथ के लग जाने से वह व्यक्ति मोटर साईकल चलाना, कार चलाने, अपने दैनिक कार्य आदि बहुत ही आसानी से कर सकता है। ८० देशों में अब तक कुल कत्रिम ७० हजार हाथ लगाए जा चुके है, जोकि सफल कार्य कर रहे है। इस पुनीत जन सेवा कार्य मे जामनगर रोटरी क्लब भी हमारा सहयोग कर रहा है । कैम्प सविव व कोषाध्यक्ष रो० अजय गुप्ता व रो० मनोज जैन ने बताया कि पश्चमी उत्तर प्रदेश में इस तरह का कत्रिम हाथ लगाने का यह हमारा पहला कैम्प है। इसमे कैम्प में हाथ लगवाने के लिये पीड़ित व्यक्ति १० दिसंबर २०२१ तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें जिससे कत्रिम हाथों की उचित व्यवस्था समय रहते कराई जा सके । इस प्रेस वार्ता में रो० नवीन जैन, रो० पवन कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

सांसद खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण के साथ समापन5 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। नगर के सरकूलर रोड स्थित श्री राम कालेज मे चल रही दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा-2021 प्रतियोगिता का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ विधिवत समापन हुआ। सांसद खेल स्पर्धा-2021 के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे केन्द्रीय खेल मंत्री,युवा कल्याण एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम मे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीराम कालेज मे चल रही दो दिवसीय सांसद स्पर्धा-2021 के मुख्य अतिथि केन्द्री खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हवा में गुब्बारे उडाकर आज की प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ने विजेता खिलाडियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद खेल सपर्धा के समापन अवसर पर एथलेटिक्स ट्रेक बनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बीते दिन श्रीराम कालेज में दो दिवसीय सांसद खेल सपर्धा-2021 का उदघाटन मुख्य संयोजक व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने मशाल जलाकर किया था। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित कबडडी, कुश्ती और दोड प्रतियोगिता मे जनपद के विभिन्न ब्लॉको से शामिल हुए खिलाडियो ने पसीना बहाकर फाइनल मे जगह बनाकर खुद को साबित किया। केंद्रीय खेल मंत्री, युवा कल्याण एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान एवं जिला प्रशासन, श्री राम कालेज द्वारा आयोजित की गई। इस खेल स्पर्धा में युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक विकास की प्रेरणा मिलेगी। जिससे युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जिले एवं देश का नाम रोशन करेंगे, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री राम कालेज के चेयरमैन एस सी कुलश्रेष्ठ का नाम लेते हुए कहा कि श्री राम कालेज के नाम पर एक बार चेयरमैन के नाम से जय श्री राम का नारा लगाया जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय प्रत्येक जिले में इस तरह की स्पर्धाओं का आयोजन कर आएगा। जिससे युवा वर्ग के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन हो सके। केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के मुजफ्फरनगर आने पर उनका हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के ऐसे युवा मंत्री जिनके पास खेल का मंत्रालय है। वह अपने आप में युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खेलों के लिए कार्य कर रहे हैं। जिससे युवाओं का उत्साहवर्धन होता रहे। इस दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं सचिव अशोक बालियान ने केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जिले में आने पर प्रतीक चिन्ह एवं शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुलंदशहर सांसद और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. भोला िंसंह खटीक, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, विधायक विक्रम सैनी, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, श्री राम कालेज की प्रिंसिपल प्रेरणा मित्तल भाजपा के स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्री मोहन तायल, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुशपुरी, प्रसि( उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल, सतीश गोयल, राकेश बिंदल, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, सदर ब्लाक प्रमुख पति अमित चौधरी, बघरा ब्लाक प्रमुख गौरव पवार, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, भाजपा के मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल सहित भारी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं को जाना
खतौली। गन्ना समिति खतौली में गन्ना समिति सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति खतौली समिति प्रांगण में गन्ना विकास निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत गन्ना समिति खतौली के सचिव की अध्यक्षता में गन्ना किसानों की समस्याएं सुनी गई एवं सम्बन्धित पटल पर उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

मिल का किया निरीक्षण8 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रयकेन्द्र पिन्ना तृतीय का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा चीनी मिल तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रयकेन्द्र पिन्ना तृतीय का औचक निरीक्षण श्री भीम कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के साथ किया। क्रयकेन्द्र पर गन्ना तौल कार्य, तौल की गई पर्चियां देखी गयी। क्रयकेन्द्र पर स्थापित कांटे की जांच उपलब्ध मानक बांट से की गई, जांच में कांटा सही वजन प्रदर्शित करते पाया गया। क्रयकेन्द्र पर श्री रामबीर सिंह द्वारा तौल कार्य किया जा रहा था, जबकि लाटरी से तैनात तौल लिपिक विकुल कुमार को होना चाहिए था। चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना मूल्य पर्चियों पर गन्ने की राज्य परामर्शित दर व गन्ना मूल्य का अंकन किया गया है, किंतु एक शर्त भी लिखा गया है, जो विधिक रूप से उचित नहीं है। क्रयकेन्द्र पर पाई गई अनियमितताओं का उल्लेख निरीक्षण पंजिका में करते हुए चीनी मिल के अध्यासी को निर्देश दे दिया गया है।

कांटे की जांच
मुजफ्फरनगर। सचिव रोहाना कला द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में चीनी मिल खाईखेड़ी के दधेडू चतुर्थ एवं दधेडू द्वितीय कांटे की जांच की गयी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना सचिव रोहाना एस०पी० सिंह द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में चीनी मिल खाईखेड़ी के दधेडू चतुर्थ एवं दधेडू द्वितीय कांटे की औचक जांच की गई। तथा जांच के दौरान कांटे की स्थिति सही पायी गयी।

पुलिस के वीरों को दिया सम्मान
मुजफ्फरनगर। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मु०नगर में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा एवं जनपद के समस्त थाना/कार्यालयों पर पुलिस ध्वज को फहराकर पुलिस के वीरों का सम्मान किया तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगण को देश के सम्मान एवं सुरक्षा करने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी।

 

कोर कमैटी की बैठक सम्पन्न11 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। अमित मित्तल संयुक्त नगर महामंत्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी मुजफ्फरनगर की एक बैठक लक्ष्मण विहार में आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय सिंघल एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया । जिला अध्यक्ष अशोक कंसल की सानिध्य मिला । साथ ही साथ नगर की कमेटी में अमित मित्तल को नगर संयुक्त महामंत्री ,मनोज गुप्ता को नगर वरिष्ठ मंत्री ,नितिन जैन को नगर मंत्री ,कशिश गोयल को युवा नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया ।
बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने विचार रखा की व्यापारियों को राजनैतिक पार्टियों द्वारा समुचित सम्मान दिया जाना चाहिए क्योंकि व्यापारी ही देश तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों का एक बड़ा सम्मेलन शीघ्र ही आहूत किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि वर्तमान समय में अभी जनता को पेट्रोल की महंगाई से निजात मिली ही थी कि उसके बाद अब जीएसटी काउंसिल ने कपड़ा ,जूता,रेडीमेड पर जीएसटी की दरें बढ़ाने का राजपत्र जारी कर दिया है । जिसमे कपडा, जूता,रेडीमेड पर पहले ५प्रतिशत टैक्स था अब १२प्रतिशत टैक्स कर दिया गया है इससे कपड़ा ,जूता तथा रेडीमेड का व्यापारी बेहद हैरान एवं परेशान है तथा जनता भी महंगाई की मार से परेशान है।अतः सरकार को इस बढ़ी हुई जीएसटी को वापस ले लेना चाहिए । बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ,जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ,नगर संयुक्त महामंत्री अमित मित्तल ,प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल ,प्रदेश संयुक्त प्रचार मंत्री सुलखन सिंह नामधारी ,युवा जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल ,जिला कोषाध्यक्ष संजय मित्तल , नगर कोषाध्यक्ष अनिल तायल उपस्थित हुए तथा अपने सारगर्भित विचार रखें ।

 

12 Min 8 |भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना की मांग
मुजफ्फरनगर। एक बैठक नगर पालिका प्रांगण मे आहुत की गयी। जिसमे काफी समय से भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना की मांग को लेकर विचार विमर्ष किया गया। सभा की अध्यक्षता वाल्मीकि क्रान्ति दल के चीफ दीपक गम्भीर व संचालन राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर ने किया। गोपाल सुधाकर ने बताया कि २००६ मे तत्कालीन चेयरमैन कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के शासन मे भी भगवान वाल्मीकि चौराहे की मांग उठी थी जिससे ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया। वही दीपक गम्भीर ने कहाँ कि आज राम को मानने वालो की सरकार है आज शहर मे जहाँ देखो प्रत्येक चौराहों पर अनेक समाज-धर्म ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषो, भगवानो के नाम पर चौराहे स्थापित है जो शहर की सुंदरता को बढ़ा रहे है।
इसी क्रम मे वाल्मीकि समाज ने शहर मुजफ्फरनगर को सुन्दर और आकर्षित बनाने हेतु वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे टाउनहाल रोड चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति के सामने रामायण रचयिता त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना की गयी। वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने बताया कि जल्द ही शिलीकोन से निर्मित भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति की स्थापना की जायेगी। जो शहर वासियों के लिए आकर्षन का केन्द्र होगी। उन्होंने बताया कि हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि शासन- प्रशासन कोई ऐसा कदम नही उठायेगा जिससे वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचे। सभा में उपस्थित लीगल एडवाइजर मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट,मिक्की मचल, राजू प्रधान, राहुल सौदाई, सुधीर पारचा, गोतमराम, नरेश नंदन, विक्की बैनीवाल, संजय रामपुरी, रजनीश गम्भीर, सरलू,दीपक टाँक, विशाल शेरयार, रमाकांत चिंडालिये ,ठाकुर विजय सिंह,संजय गिहारा, सुनील वैध, अरविंद राजमहल, विनोद टांक, योगेश एडवोकेट, नितिन चंद्रा, रोहित लहरी, दीपक पारचा, जितेन्दर, सोहन लाल, सन्नी सिलेलान, प्रदीप कैश्ले, अजय चावला,नीरज चौटाला, राहुल गोगलिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

समस्याओं को सुना
मोरना। गन्ना विकास परिषद मोरना में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुन निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसारगन्ना विकास परिषद मोरना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री जे०पी० दिवाकर के द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत गन्ना विकास परिषद मोरना में किसानों की समस्याओं को सूनकर मौके पर निस्तारित किया गया। एवं सम्बन्धित पटल पर उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तथा मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं गांव के गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

 

पुष्प वर्षा कर छात्र-छात्राओं ने किया युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद खेल स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए पहुंचे तो छात्र छात्राओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर उनका जबरदस्त स्वागत किया।
ट्रैक्टर ट्रॉली में मूढ़े पर बैठकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल स्पर्धा के मुख्य संयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला आदि के साथ सर्कुलर रोड से श्री राम कॉलेज तक पहुंचे। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं खिलाड़ियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कॉलेज के क्रीड़ा ग्राउंड पहुंचकर उन्होंने सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ और प्राचार्य प्रेरणा मित्तल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली।

 

वैक्सिनेशन की धीमी रफ्तार से डीएम नाराज
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति संतोषजनक न होने के चलते जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कॉविड 19 वैक्सीनेशन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने कठोर निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों सभासदों के माध्यम से एवं खंड विकास अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन में वैक्सीनेशन टीम का अपेक्षित सहयोग ग्रामों में ग्राम प्रधानों सचिवों के अलावा सभी जगह जिम्मेदार लोगों को शामिल करते हुए मंदिर मस्जिद एवं निरंतर प्रचार -प्रसार करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैग से 30 हजार व मोबाइल किया चोरी
मुजफ्फरनगर। ई रिक्शा में बैठी महिला के पर्स से आरोपियों ने 30 हजार रुपए व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी अफजल का कहना है कि उसकी पत्नी व भतीजी डाक्टर के यहां दिखाकर गांव वापस लौट रही थी। आरोप है कि जिस ई रिक्शा में उसकी पत्नी व भतीजी बैठी हुई थी उसी ई रिक्शा में गांव का मुदस्सिर व फैसल भी बैठा हुआ था। आरोप है कि बागोवाली अंडर पास के नजदीक उसकी पत्नी फल लेने के लिए उतरी थी। ई रिक्शा में रखे बैग से आरोपियों ने 30 हजार रुपए व मोबाइल चोरी कर लिया।

सीएचसी खतौली पर एक पुरुष व 20 महिला नसबंदी14 Min |
मुजफ्फरनगर। प्रजनन स्वास्थ्य के अंतर्गत वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुरुष नसबंदी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक मामूली शल्य प्रक्रिया है तथा महिला नसबंदी की तुलना में अधिक सरल और सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी पखवाड़े पर यह बातें सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने कहीं। उन्होंने बताया -पुरुष नसबंदी पखवाड़े के अतंर्गत स्वास्थ्य विभाग लोगों में जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार में जुटा है। उसका सफल परिणाम भी देखने को मिल रहा है। महिला-पुरुषों में जागरुकता देखने को मिल रही है तथा लोग बढ़-चढ़कर अभियान को सफल बना रहे हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. दिव्या वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जनपद की गुड़ मंडी में व्यापारियों और व्यापारी संघ के अध्यक्ष को पुरुष नसबंदी पखवाड़े के प्रति जागरुक किया गया। उन्होंने बताया – सीएचसी खतौली पर एक पुरुष तथा 20 महिलाओं ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाया। उन्होंने कहा – सीएचसी खतौली पर हुए बेहतरीन कार्य के लिए डा. अजीत कुमार व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
पुरुष नसबंदी है बिल्कुल आसान और सुरक्षित
पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी की तुलना में काफी आसान और सुरक्षित है। यह प्रक्रिया बिना चीरा एवं टांके के बहुत कम समय में ही पूरी हो जाती है। उसके बाद लाभार्थी आराम से घर जा सकते हैं। सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। पुरुषों की यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि वह अन्य कार्यों की ही तरह परिवार नियोजन कार्यक्रम में भी आगे बढकर जिम्मेदारी निभाएं। पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जो लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इसी प्रकार महिला नसबंदी कराने पर लाभार्थी के खाते में सरकार की ओर से दो हजार रुपए का भुगतान किया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 3 =