फिल्मी चक्कर

Nia Sharma Table dance: क्लब में मचाया तहलका, जमकर किया डांस

Nia Sharma हाल ही में फैन्स के बीच पुणे पहुंचीं. यहां से उन्होंने एक क्लब के अंदर का वीडियो शेयर किया जिसमें वह टेबल पर खड़ी होकर डांस कर रही हैं और फैन्स उन्हें देखकर उत्साहित हो रहे हैं.वाइट आउटफिट में निया काफी खूबसूरत लग रही हैं और हमेशा की तरह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

Nia Sharma का नाम टेलीविजन की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है. पिछले दिनों वह हॉलिडे मनाने गोवा गई थीं. जहां से उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. इससे पहले निया अपने नए घर में गृह प्रवेश करने की वजह से सुर्खियों में आई थीं. उन्होंने अपने नए घर का नाम निया निवास रखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

Nia Sharma घर की खासियत ये है कि इसमें ग्लास का काम ज्यादा किया गया है. निया के अपने घर की थीम वाइट रखी है और इसे अपने हाथों से सजाया है.  निया इस साल म्यूजिक वीडियो दो घूंट में नजर आई थीं जहां उन्होंने अपने जबरदस्त डांसिंग स्किल्स की झलक दिखाई थी.

Nia Sharma ने एक हजारों में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां जैसे टीवी सीरियलों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सीरियल जमाई राजा से पहचान मिली. इसके बाद वह नागिन 4 में ब्रिंदा के किरदार निभाने की वजह से सुर्खियों में आईं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − nine =