वैश्विक

Corona का नया वेरिएंट Omicron: बेहद तेजी से फैलने वाला और चिंताजनक

विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने Corona वायरस के इस नए वेरिएंट को omicron नाम दिया है। जो एक ग्रीक शब्द है। डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को बेहद तेजी से फैलने वाला और चिंताजनक बताया है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट इतना खतरनाक है कि इससे दोनों टीका लगा चुके व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने का पता चला है।

शुक्रवार शाम को विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने Corona वायरस के इस नए वेरिएंट को बी.1.1.529 कहा और इसे ओमिक्रोन नाम दिया। सबसे पहले गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने अपने देश में नए वेरिएंट के होने की पुष्टि की थी। हालांकि दो और देशों इजराइल और बेल्जियम में नया वेरिएंट पाया गया। इसके अलावा बोत्सवाना और हांगकांग ने भी अपने यहां वेरिएंट के मौजूद होने की पुष्टि की।

 कोरोना महामारी आने के बाद से ही इसके कई वेरिएंट सामने आए हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट पर नजर बनाए रखते हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने सोमवार को एक नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया। 

बी.1.1.529 में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं, और यह अत्यधिक संक्रामक है। बी.1.1.529 के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका में पिछले दो हफ्तों में कोरोना के नए मामलों में चार गुना वृद्धि हुई है।

South Africa में corona virus के नए वेरियेंट B.1.1.529 का पता लगने के बाद India सतर्क

WHO ने इस नए वेरिएंट को लेकर कहा कि अब तक वेरिएंट के लगभग 100 जीनोम अनुक्रमों की सूचना मिली है। नए वेरिएंट से संक्रमित हुए कई लोगों को टीकों की दोनों डोज लगाई गई थी। इतना है नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। अब तक के वैज्ञानिक विश्लेषण से यह भी पता चला है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =