Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ससुराल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Muzaffarnagar News:ससुराल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने फांसी लगाकर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी मोहनलाल गुप्ता की बेटी डा. शिल्पी अग्रवाल की शादी 16 वर्ष पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रुमित अग्रवाल के साथ हुई थी।

आरोप है कि शिल्पी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। वह अपना निजी फीजियो क्लिनिक खोलना चाहती थी, लेकिन उसे ऐसा करने से रोका जा रहा था। मृतका के पिता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि देर रात उसे रुमित अग्रवाल ने फोन कर बताया कि शिल्पी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

बताया कि वह सुबह उसके ससुराल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से शिल्पी को टार्चर किया जा रहा था।

बताया कि शिल्पी के चेहरे पर चोट के निशान हैं। बताया कि पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस शिल्पी के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। उसके बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

 

डा. शिल्पी अग्रवाल के पिता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि यह सुसाइड का मामला नहीं है, बल्कि हत्या का है। बताया जा रहा है कि शिल्पी के ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डायरेक्शन बदली हुई है। उनमें घटना वाली रात का कोई दृश्य नहीं आ रहा। इससे शक पुख्ता होता है कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =